Top News

पार्किंग व्यवस्था होगी प्राथमिकता — नवागत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल।वाराणसी, 30 अक्टूबर काशी दीप विजन।नगर निगम वाराणसी के नवागत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी कार्य प्राथमिकताएँ स्पष्ट करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता, सड़क मरम्मत और नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि लिगेसी वेस्ट निस्तारण के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा तथा वाराणसी की फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।आयुक्त ने कहा कि नव विस्तारित वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता पर होंगे और चल रही परियोजनाओं को गति दी जाएगी। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था सुधारने व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने की बात कही। साथ ही, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।गंगा की पवित्रता और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो और अधिकारी व कर्मचारी फोन कॉल का जवाब अवश्य दें। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने का भरोसा भी दिलाया ताकि आमजन को असुविधा न हो। नवीन सिंह की रिपोर्ट।

Post a Comment

और नया पुराने