हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय 15 जुलाई से पुनः शुरू होंगी कक्षाएं, प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया निर्णयसंवाद न्यूज एजेंसी जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमवार को ग्रीष्मावकाश के उपरांत खुल गया। इसी क्रम में स्नातक कला एवं विज्ञान (बी.ए./बी.एस-सी.) एवं एम.ए. के विषम सेमेस्टर की कक्षाओं के संचालन को लेकर प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रवेश प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कक्षाएं संचालित कराने का प्रस्ताव रखा। जिस पर समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 15 जुलाई से कक्षाएं नियमित रूप से समय सारिणी के अनुसार संचालित की जाएंगी। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने सभी संबंधित शिक्षार्थियों से अपील की कि वे समय से कक्षाओं में उपस्थित होकर मनोयोगपूर्वक अध्ययन करें और शिक्षकगण भी नियमित रूप से शिक्षण कार्य संपादित करें। इस बैठक में प्रवेश समिति के सदस्य हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, आईक्यूएसी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार, भूगोल विभाग के सहायक आचार्य सौरभ कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, इंद्रभान सिंह आदि उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं सहायक आचार्य हिंदी विभाग डॉ. अभिषेक तिवारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें