Top News

2-- आयोग की परीक्षा में 82 केन्द्रों पर एक पाली मे 39,888 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा वाराणसी -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा- 2023 की 27 जुलाई ,को होने वाली परीक्षा में 39,888 परीक्षार्थी एक पाली में परीक्षा देंगे।इसकी सारी तैयारियां पूरी हो गयी है। उक्त जानकारी नोडल अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने बुधवार को आयोजित बैठक में समस्त केन्द्राध्यक्षों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के बीच कहीं। उन्होंने बताया कि परीक्षा एक पाली में (प्रातः9.30 बजे से अपराह्न 12.30बजे तक) होगी। परीक्षा रविवार को जनपद के 82 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित कराये जाने हेतु कुल 82 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 82 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ दो दो पुलिस आर्म्स गार्ड नियुक्त किए गए जाने हेतु अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल को निर्देशित किया गया है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की गतिविधि पर भ्रमण करते हुए निगरानी रखेंगे। परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के परिधि के सभी फोटो स्टेट की दुकानें बन्द रहेंगी तथा आसपास होने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा भवन में सभी परीक्षार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल फोन आदि लेकर प्रवेश करना वर्जित रहेगा।सभी परीक्षार्थी परीक्षा के निर्धारित समय से आधा घण्टा पूर्व परीक्षा प्रवेश द्वार पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित समय के उपरान्त परीक्षा भवन में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा। राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने