वाराणसी काशी दीप विजन -- नवागत सीडीओ ने विकास भवन के सभी कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण वाराणसी -- नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने गुरुवार को विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए एवं उनके कार्यालय के नीरज कुमार सिंह कनिष्ठ सहायक, अभिषेक बख्श वरिष्ठ सहायक, डॉक्टर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। लघु सिंचाई विभाग के लालजी कनिष्ठ सहायक, कैलाश प्रसाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पंचायती राज विभाग के रेहाना परवीन डीपीएम,सौरभ सीओ,आनन्द सीओ, सहकारिता विभाग के गीता सिंह वरिष्ठ सहायक, विजय लक्ष्मी कनिष्ठ सहायक, कृषि रक्षा विभाग के अशोक श्रीवास्तव वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, शेषनाथ शर्मा वरिष्ठ सहायक,प्रशान्त कनिष्ठ सहायक, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अजय कुमार कनिष्ठ सहायक, वेद प्रकाश चतुर्थ श्रेणी, प्रोबेशन विभाग के राजीव राय वरिष्ठ सहायक, रशीदा बेगम उर्दू अनुवादक, नवनीत रंजन कनिष्ठ सहायक, संतोष चौबे चतुर्थ श्रेणी, प्रियंका राय जेंडर स्पेशलिस्ट, रेखा श्रीवास्तव जेंडर स्पेशलिस्ट, मत्स्य बिभाग के काजल सरोज कनिष्ठ सहायक, गोपाल निषाद चतुर्थ श्रेणी, समाज कल्याण की शकीला बेगम उर्दू अनुवादक, आनंद मौर्य, रमाशंकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, दीनदयाल चतुर्थ श्रेणी, एवं प्रीति कुमारी एडीओ एसके, अनुपस्थित पाई गयी। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह द्वारा समस्त कर्मचारियों का आज का वेतन रोकने के का निर्देश दिया गया। तृतीय तल से पांचवें तल तक स्थित टायलेट की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए। सभी कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई कि कोई भी कार्यालय में पान गुटखा खाते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध और अर्थदण्ड लगाते हुए विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समय से कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य को संपादित करें।- विकास भवन के विभागों का निरीक्षण करते सीडीओ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें