4-- मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत हब बार इम्पावरमेंट आप वीमेन कार्यक्रम का हुआ आयोजन वाराणसी -जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के निर्देशन में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में गुरुवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत 17 अक्टूबर से 02 नवंबर तक महिला कल्याण वाराणसी के आदेशानुसार निवेदिता इंटर कॉलेज में हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक रेखा श्रीवास्तव द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में महिलाओं को विस्तार से समझा कर जागरूक किया गया।वहीं जनपद में संचालित वन स्टाप सेंटर में 24 घण्टे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी महिलाओं को अवगत कराया गया।छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित समस्त टोल फ्री नंबर जैसे- 112,1076,1998,1090,181 आदि के बारे में बताया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रियंका राय द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं।ऐसी परीस्थियों से बचें। इस कार्यालय में एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से रेखा श्रीवास्तव, प्रियंका राय, एनसीसी से प्रिया गोयल, सब इंस्पेक्टर संजय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे छात्राओं को जागरूक करती जिला समन्वयक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें