बारिश होने के कारण परिसर में जलभराव से मरीजों के सामने जटिल समस्या गहरा जा रही है।जमानियां। लगातार बारिश के कारण पानी निकास की समस्या से कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बारिश होने से बराबर जलभराव की जटिल समस्या गहरा जाती है। जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी से गुजरना पड़ जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए नाला की साफ सफाई कराने में स्वास्थ्य कर्मी मूक दर्शक बनकर सिर्फ तमाशा देखते रहते है। जब की बारिश के मौसम में स्वास्थ्य परिसर झील के रूप में देखा जाता है। बताया जाता है। कि गुरुवार और शुक्रवार कि सुबह तक हुई बारिश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के साथ महिला प्रसव केंद्र,ओपीडी के साथ आयुर्वेदिक कक्ष, होम्योपैथिक कक्ष में भी बारिश का पानी पहुंच जाता है। ऐसे में मरीजों के इलाज करने में काफी मुश्किल खड़ी हो जाती है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग पानी निकास के लिए नाला की साफ सफाई कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाते है। वर्षों से अस्पताल परिसर में जल निकासी अव्यवस्था के कारण भारी बारिश से पानी जमा हो जाता है। यह समस्या खासकर मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, महिला प्रसव केंद्र और उसके आसपास छोटी झील में देखी जाती है। इस दौरान मरीज और उनके तीमारदार पानी में से गुजरने को मजबूर हैं। कुछ लोगों को डर है। कि कहीं पानी में फिसल न जाएं। पानी जमाव के कारण अस्पताल परिसर में आवाजाही मुश्किल हो जाती है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि नाले की साफ सफाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्यवाही के लिए मुहिम चलाया जाएगा। ताकि जलभराव की अन्य समस्याओं मरीजों को छुटकारा मिल सके। सलीम मंसूरी जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें