वाराणसी में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” की बड़ी सफलता, नवयुवक की हत्या करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार।वाराणसी, 31 अक्टूबर काशी दीप विजन।पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना जैतपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवयुवक की जघन्य हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त नाहिद पुत्र इकबाल (निवासी- A35/225A जलालीपुरा चुंगी, थाना जैतपुरा) को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर जलालीपुरा क्रॉसिंग के पास अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने 23 अक्टूबर को अपने परिचित नौशाद पुत्र स्व. शमीम (उम्र 20 वर्ष) की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी और वारदात के बाद से फरार था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष जैतपुरा बृजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में नाहिद ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट :नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें