72 वीं ब्लाक स्तरीय बाल प्रतियोगिता ब्लाक संसाधन केंद्र काशी दीप विजन जमानियां में 153 विद्यालय भाग लिया।जमानियां। 72 वीं ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री ज्योति चौरसिया एवं पूर्व विधायक सुनीता सिंह के कर कमलों के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 153 विद्यालयों के बालक/बालिका खो-खो,लंबी दौड़ में रहा दबदबा। बताया जाता है। कि जमानियां में 72वीं ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। मुख्य अतिथि सुश्री ज्योति चौरसिया एवं पूर्व भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने इसका शुभारंभ किया। जमानियां क्षेत्र से कुल 153 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। बुधवार को जमानियां बीआरसी प्रांगण ब्लाक स्तरीय बालक/बालिका 153 विद्यालयों के बच्चों ने खेलकूद क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपने खेल मैदानका दबदबा बनाए रखा। इस दौरान मुख्य अतिथि सुश्री ज्योति चौरसिया ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप जलाकर हरी झंडी दिखाकर किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो के साथ लंबी दौड़ में छात्र छात्राओं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आयोजित खेलकूद में एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक्स, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, योग, कुश्ती, जूडो जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री ज्योति चौरसिया ने कहा खेल के जरिए छात्र छात्राओं की शारीरिक और मानसिक विकास होता है,l। और अनुशासन से सफलता की नई इमारत खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि 153 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने कार्यक्रम को आयोजित करने वाले का सुनील कुमार खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजित कर एक सकारात्मक संदेश दिया है। प्रतियोगिता के आयोजक सुनील कुमार ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उक्त मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति चौरसिया,विशिष्ट अतिथि सुनीता सिंह, जय प्रकाशगुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, इसके अलावा सुरेंद्रनाथ सिंह ,अरविंद कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी, मिथिलेश सिंह, मनीष सिंह,,रेनू सिंह, तृप्ति यादव, शिवशंकर सिंह, तृप्ति यादव ,ज्योति यादव, संस्कृति उपस्थित थे। संचालन प्रतिभा सिंह अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ ने किया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें