लौह पुरूष पटेल की 150वीं जयंती पर चंदौली में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन। चंदौली काशी दीप विजन ब्यूरो: नवीन सिंह। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनपद चंदौली में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन चकिया तिराहे से अलीनगर थाना तक किया गया, जिसमें भारी जनभागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण और पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में जनपद के विभिन्न थानों के पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिकों सहित करीब 750 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।‘रन फॉर यूनिटी’ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता की भावना को मजबूत करना था। दौड़ के समापन पर नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम – के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को पम्पलेट वितरित किए गए और एकता की शपथ दिलाई गई।अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने अपने संबोधन में कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने जिस एकजुट और अखंड भारत का सपना देखा था, उसे बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारीगण, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश प्रसारित किया।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें