Top News

ग़ाज़ीपुर डिस्ट्रिक्ट आर्चरी चैंपियनशिप का सफल आयोजन जमानिया। द्रोणा आर्चरी अकादमी शूटिंग रेंज में डिस्ट्रिक्ट आर्चरी चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा के अतिथि के रूप में दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली उपस्थित रहे। बताया जाता है। कि ग़ाज़ीपुर डिस्ट्रिक्ट आर्चरी संघ सचिव नंदू दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि दिलदार नगर पंचायत के चेयरमैन अविनाश जयसवाल उर्फ नेपाली ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और तीरंदाजी खेल को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ज़िले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। और ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। दिलदारनगर में भी यह खेल हो ऐसा सतीश दुबे से मनसा व्यक्त किया। इस अवसर पर सतीश दुबे की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के तीरंदाज़ों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। सफल खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। ज़िला आर्चरी संघ ने सभी सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन ज़िले में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। परिणाम इस प्रकार हैं। रिकार्व राउंड निशांत सिंग 649 स्कोर के साथ प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान यश मौर्य 595 स्कोर तथा तृतीय स्थान पर आदित्य उपाध्याय 592 का स्कोर किए। इंडियन राउंड के परिणाम सुशील यादव प्रथम स्थान 688 स्कोर के साथ रोहित कुमार द्वितीय स्थान 677 स्कोर, उमेश पाल तृतीय स्थान 670 स्कोरस्कोरिंग ,निर्णायक सहित स्कोरर की भूमिका संस्था के राष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा किया गया ,जिसमें संदीप,नमिता, अमीषा,इमरान,शुभम ,राकेश, आयुष सहित अभिभावक गणों की उपस्थिति रही। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने