Slug: दो बच्चों की हत्या कर मां ने लगाया फांसी Place: मिर्जापुर Date: 25.10.2025Report : गुफरान अहमद Anchor : मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में संगीता नामक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के मुह में कपड़ा ठुसकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुटी है। एक रिपोर्ट Vo 1: बताया गया कि मृतका संगीता मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी । शनिवार की सुबह वह अपने मायके से ससुराल आई थी। इसके बाद उसने अपने दोनों बच्चों शिवांश करीब 4 वर्ष और शुभंकर 14 माह के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के पति हरिशचंद्र ने बताया की उसकी पत्नी अक्सर प्रशांत किशोर का मोटिवेशनल स्पीच सुनती थी । जिसको लेकर कई बर आजमगढ़ भी कई बार जा चुकी है। और तांत्रिक और ओझाओं झाड़फूंक को मानती थी।मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमरजीत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने बताया कि मृतक महिला की मानसिक हालात कुछ ठीक नहीं थी ऐसा कारण मौके पर बताया जा रहा है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। हालांकि शनिवार को सुबह ही मृतक महिला अपने मायके से ससुराल आई थी । देर शाम उसने अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद आत्महत्या कर ली।Bite हरिश्चंद्र पतिBite अमर बहादुर, क्षेत्राधिकारी, सदर मिर्जापुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें