3--शिवपुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने दो शातिर चैन स्नेचरों को किया गिरफ्तार कब्जे से एक लाकेट पीले धातु की,एक मंगल सूत्र पीले धातु की व कुछ नगदी किया बरामद वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, उचक्कागिरी, चेन स्नेचिंग, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त कैन्ट नितिन तनेजा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक थाना शिवपुर वीरेन्द्र कुमार सोनकर की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर कई स्थानों पर चैन छिनैती करने वाले दो शातिर चैन स्नेचरों को शनिवार को सायं कानूडीह अण्डरपास रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से एक लाकेट व एक मंगलसूत्र पीले धातु का व कुछ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का नाम राजा सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी सोनकर बस्ती थाना कैंट व राकेश सेठ पुत्र स्वर्गीय जयराम सेठ निवासी शारदा विहार कॉलोनी अंतर्गत थाना शिवपुर बताया गया। दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त नितिन तनेजा ने बताया कि 16 अक्टूबर को वादी मुकदमा द्वारा 14 अक्टूबर को स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी पत्नी का खेत से वापस घर जाते समय मंगलसूत्र छीनकर भाग जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई वहीं दूसरी तहरीर 18 अक्टूबर को वादी ने 17 अक्टूबर को स्कूटी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी चाची का मंगलसूत्र छीनकर भाग जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना शिवपुर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चैन छिनैती के कई वारदातों को गम्भीरता से लेते हुए टीम गठित कर शुक्रवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार राजा सोनकर शिवपुर में दो मुकदमों में तथा राकेश सेठ थाना शिवपुर के तीन मुकदमो में वांछित अभियुक्त है। शिवपुर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को भा0द0वि0 की धारा 304(2),317(2), बीएनएस धारा 304(2)317 (2) के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। दोनों व्यक्तियों के गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना शिवपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर, उ0नि0 जग नारायण, उ0नि0 गौरव सिंह, उ0नि0 शिवनारायण, हे0का0 वसीम खान,का0 चन्दन कुमार शाह थाना शिवपुर से व एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह शामिल रहे।दोनो चैन स्नेचरों को मिडिया के सामने पेश करते एसीपी कैण्ट, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें