वाराणसी- मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत राजनारायण इण्टर कालेज टिकरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी -- जिला प्रोबेशन अधिकारी वाराणसी पंकज कुमार मिश्र के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को लोक बंधु राज नारायण बालिका इंटर कॉलेज टिकरी वाराणसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज उन्मूलन, विषय पर चर्चा करते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टाप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण इकाई, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जारी सभी तरह के हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन 1998, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन181 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को जागरूक करती महिला अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें