कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी काशी दीप विजन दिनांकः 29.10.2025 गोमती ज़ोन के समस्त थानों पर गठित साइबर पुलिस टीमों द्वारा साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु चलाए गए जागरूकता अभियान*।आज दिनांक 29.10.2025 को शासन की मंशा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, प्रत्येक बुधवार को आयोजित किए जाने वाले विशेष साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोमती ज़ोन के अंतर्गत आने वाले समस्त थानों की साइबर पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र के शैक्षिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में संबंधित साइबर टीमों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली, सामान्य ठगी के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।पुलिस द्वारा दिए गए मुख्य सुझाव –अपना OTP किसी के साथ साझा न करें।बैंक खाता, क्रेडिट कार्ड या UPI से संबंधित जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें।यदि कोई व्यक्ति बैंक या अन्य संस्था के नाम पर फोन कर गोपनीय जानकारी माँगे, तो तुरंत फोन काट दें — क्योंकि कोई भी बैंक अथवा अधिकृत संस्था इस प्रकार की जानकारी नहीं मांगती।किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।यदि साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाएँ, तो तत्काल निम्न माध्यमों से सूचना दें –राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें।अथवा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें: https://cybercrime.gov.inइस अवसर पर उपस्थित महिलाए, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण द्वारा पुलिस के इस जनहितकारी अभियान की सराहना की गई।सोशल मीडिया सेलकार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें