Top News

वाराणसी काशी दीप विजन- सिगरा पुलिस ने 17.770 किग्रा0 गांजे संग दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तारघटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार किया सीजवाराणसी --जनपद में शराब तस्करी व गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार को देर रात्रि एन.ई.आर. पार्क के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से 17.770 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की बाजारू कीमत नौ लाख रुपए आंका गया।साथ ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः आनंद वर्मा पुत्र पवारू वर्मा निवासी ग्राम धनंजयपुर थाना बड़ागांव वाराणसी व दूसरे का सूर्यभान मौर्य पुत्र स्व. शिवलाल मौर्य निवासी ग्राम जमुआ थाना तरवा जनपद आजमगढ़ बताया गया। दोनों अभियुक्तों को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त ईशान सोनी ने बताया कि अभियुक्तों से नाम व पता पूछे जाने पर उन्होंने अलग-अलग अपना नाम पता उपरोक्त बताते हुए कहा कि साहब स्विफ्ट डिजायर कार की पिछली सीट पर कुछ पैकेट रखे हुए हैं। उसी मे 17.770 किलोग्राम नाजायज गांजा भरा हुआ है।हमलोग अधिक मुनाफा कमाने के लिए कार में छुपा कर अवैध गांजे को दूसरे प्रदेश से कम दामों में खरीद कर अधिक दामों में स्थानीय बाजारों में विक्रय करते हैं।इसी से हम सभी अपने अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं।हमेशा की तरह आज भी हम लोग इस गांजे को स्थानीय बाजार व आसपास के क्षेत्र में खपाने के लिए ले जाने हेतु आए थे। परन्तु आप लोगों द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया गया। साहब हम लोगों से गलती हो गई हम लोगों को माफ कर दीजिए। भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे। पुलिस के अनुसार अभियुक्त सूर्यभान मौर्या आजमगढ़ के तरवा और निजामाबाद थाना के एनडीपीएस और गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित अभियुक्त है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गांजा तस्करी का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 कुमार गौरव सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 नन्द कुमार सिंह,प्र0उ0नि0 मो0 जावेद, हे0का0 जीतेन्द्र सिंह, हे0का0 दिनेश कुमार, हे0का0 जीतेन्द्र कुमार सिंह,का0 नीरज मौर्या,का0 मृत्युंजय सिंह का0 नीलेश कुमार आदि शामिल रहे।फोटो -01- गांजे तस्कर को पेश करते एसीपी चेतगंज, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने