Top News

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: सिगरा पुलिस ने 17.770 किलो गांजे संग दो तस्कर दबोचे, 9 लाख की कीमत का माल बरामद।वाराणसी ब्यूरो : नवीन प्रकाश सिंह काशी दीप विजन। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के "ऑपरेशन चक्रव्यूह" अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.770 किलो नाजायज गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या UP65 JT 2256) भी जब्त की है।डीसीपी काशी जोन के निर्देशन और एडीसीपी काशी जोन के पर्यवेक्षण में, एसीपी चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एन.ई.आर. पार्किंग के पास यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आनंद वर्मा (28 वर्ष) निवासी धनंजय पुर, थाना बड़ागांव, वाराणसी तथा सूर्यभान मौर्य (35 वर्ष) निवासी जमुआ, थाना तरवां, आजमगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे दूसरे प्रदेश से कम दाम में गांजा खरीदकर स्थानीय बाजार में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ला रहे थे। सूर्यभान मौर्य पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट व गिरोह बन्द गतिविधियों के तीन मुकदमे दर्ज हैं।सिगरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा सहित पुलिस टीम के दस सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने