Top News

वाराणसी काशी दीप विजन- चेतगंज पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर दो स्कूटी किया बरामदवाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चेतगंज पुलिस द्वारा बुधवार को पिशाच मोचन देशी शराब के ठेके के पास से एक वाहनचोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से दो स्कूटी बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला द्वारा अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया गया कि मंगलवार को वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर यह गिरफ्तारी किया गया। बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चोरी गयी मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति पिशाच मोचन शराब ठेके के पास खड़ा है। किसी का इन्तजार कर रहा है,तभी सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए चेतगंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर दो स्कूटी भी बरामद कर लिया गया। अभियुक्त चेतगंज व भेलूपुर के दो मुकदमे पंजीकृत अभियुक्त है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, उ0नि0 लवकेश पटेल, हे0का0 भरत यादव,का0 प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।फोटो -02- बरामद स्कूटी के साथ अभियुक्त व पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता बाबू

Post a Comment

और नया पुराने