Top News

वाराणसी कशीदीप विजन - रोजगार मेले में 144 बेरोजगारों को मिली नौकरी वाराणसी-- प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को निशुल्क रूप से रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट वाराणसी द्वारा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में प्रमुख रूप से होटल ताज, जीएस इण्टरप्राइजेज,पेटीएम,समेत सात कम्पनियों ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे। रोजगार मेले में जनपद व उसके आसपास से आने वाले कुल 368 बेरोजगारो ने अपने आवेदन किए थे। जिसमें 144 बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार का ऑफर दिया गया। इस मौके पर रोजगार मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह ने मेला में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों से बेरोजगार अभ्यर्थियों का परिचय कराया तथा सुझाव दिया कि आज के दौर मे आपको किसी भी तरह से तकनीकी शिक्षा ग्रहण करना चाहिए।फोटो -04-बेरोजगारों का मार्गदर्शन करते मेला प्रभारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने