5-- नवागत वीडीए उपाध्यक्ष ने विभिन्न अनुभागों का किया औचक निरीक्षण वाराणसी -- वीडीए के नवागत उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा शुक्रवार को प्राधिकरण परिसर के अंतर्गत विभिन्न अनुभागों- निर्माण अनुभाग, नियोजन अनुभाग, संपत्ति अनुभाग, अधिष्ठान अनुभाग, विधि अनुभाग, हेल्प डेस्क,कंप्यूटर अनुभाग तथा अन्य संबद्ध अनुभागों का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा प्रत्येक अनुभाग में संचालित कार्यों के साथ-साथ पत्रावलियों एवं अभिलेखों का अवलोकन भी किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों की समीक्षा एवं कार्य प्रणाली का मूल्यांकन कार्यों को अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि प्राधिकरण के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें तथा सभी निस्तारणीय कार्यों को तात्कालिक प्रभाव से पूर्ण करें ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम की कार्यप्रणाली को पूर्णतः जनोंपयोगी एवं पारदर्शी बनाया जाए जिससे जनता को त्वरित और संतोषजनक सेवाएं प्राप्त हो सकें। फोटो -05-विभागीय निरीक्षण करते उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें