वाराणसी काशी दीप विजन - सरदार पटेल की जयन्ती पर एनएसएस के छात्रों द्वारा रन फार यूनिटी का हुआ आयोजनवाराणसी -- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी द्वारा शुक्रवार को रन फार यूनिटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति युवाओं में जागरूकता एवं प्रेरणा उत्पन्न करना था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल के जीवन से हमें संगठन, दृढ़ता और राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा मिलती है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुबोध कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने अपने प्रेरणादाई वक्तव्य में योग, व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पदयात्रा के साथ-साथ एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, योगदान और राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम का सफल संचालन अग्नि प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित डॉ आनंद राघव चौबे ने किया। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के अन्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह, श्वेता सोनकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल की आदर्श का अनुसरण करने तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।फोटो -02- रैली का शुभारम्भ करते प्राचार्य, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें