Top News

वाराणसी काशी दीप विजन राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं सरदार वल्लभभाई पटेल : प्रो. आनंद कुमार त्यागीकाशी विद्यापीठ में लौह पुरुष की जयंती पर कुलपति के नेतृत्व में निकाली गई यूनिटी मार्चवाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के नेतृत्व में यूनिटी मार्च निकाली गई। यह पद यात्रा विश्वविद्यालय के पंत प्रशासनिक भवन स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा से प्रारंभ होकर नरेंद्र देव छात्रावास से गांधी अध्ययन पीठ होते हुए मलदहिया चौराहा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। भारत के स्वतंत्रता के बाद देसी रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल का महत्वपूर्ण योगदान था। यूनिटी मार्च में राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर 'लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल अमर रहे', 'जहां एकता वहां प्रगति', संकल्प हमारा अटूट है-भारत सदा एक है जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम का संयोजन एन.एस.एस. कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम एवं कार्यक्रम अधिकारी एस. एंजेला ने किया।डॉ. गौतम ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती अवसर पर विश्वविद्यालय में 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।इस यूनिटी मार्च में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के. के. सिंह, प्रो. अजीत शुक्ला, प्रो. रंजन कुमार, प्रो. अमिता सिंह, प्रो.आनंद शंकर चौधरी, प्रो. बृजेश सिंह, प्रो. राज मुनि, डॉ. धनंजय, डॉ. आयुष, डॉ. मनोज, एन.एसए.स. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. ध्यानेंद्र मिश्रा, डॉ. हंसराज, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ.अंबुज मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया।, अरविंद राय की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने