Top News

वाराणसी काशी दीप विजन - चेतगंज की मिशन शक्ति टीम ने छेड़खानी करने वाले शोहदे को किया गिरफ्तार वाराणसी -- जनपद में स्कूली छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले शोहदों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की मिशन शक्ति की सक्रिय पुलिस टीम जब चेकिंग अभियान चला रही थी तभी रविवार को कुछ महिलाओं द्वारा सूचना मिली कि मंसाराम फाटक के पास एक लड़का रास्ते में आते-जाते लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें व फब्तियां कस रहा है। सूचना पाकर तत्काल महिला उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक आदर्शिका पटेल मय फैंटम कर्मचारियों के साथ मंसाराम फाटक पहुंची। थोड़ी ही देर में एक लड़की हबीबपुरा की तरफ से जा रही थी जैसे ही लड़की उसके पास से गुजरी तभी एक लड़का लड़की को देखकर अश्लील हरकतें करते हुए फब्तियां कसने लगा।तभी मौके पर पहुंचे हिक्मत अली द्वारा उक्त लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये शोहदे का नाम शिवम शर्मा पुत्र स्वर्गीय फुल्लू शर्मा निवासी हबीबपुरा चेतगंज वाराणसी बताया गया। प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला द्वारा अभियुक्त से की गई पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी गलती की बार-बार माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा कोई गलती न करने की बात कही गई। गिरफ्तार शोहदे को भा0द0वि0 की धारा 296 ए बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, म0उ0 नि0 शिप्रा सिंह, म0उ0नि0 आदर्शिका प्रभारी मिशन शक्ति टीम का0 सत्येन्द्र कुमार,का0 सन्दीप कुमार आदि‌ शामिल रहे।फोटो -03- गिरफ्तार शोहदे के साथ पुलिस टीम गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने