वाराणसी काशी दीप विजन -- खाद्यान्न घोटाले में जौनपुर के तीन कोटेदारों को ईओडब्ल्यू टीम ने किया गिरफ्तार वाराणसी -- वर्ष 2004 से 2005 के मध्य जनपद जौनपुर में केंद्र/ राज्य सरकार द्वारा संचालित संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अंतर्गत विकासखंड बरसठी के विभिन्न गांव में क्षेत्र पंचायत अंश से नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग पर मिटटी कार्य, सीसी रोड,पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। जिसमें लगे मजदूरों को काम के बदले खाद्यान्न (चावल) आवंटित कराया जाना था। किंतु अभियुक्त गण द्वारा वास्तविक मजदूरों को खाद्यान्न वितरित ना कर कालाबाजारी कर गबन कर लिया गया। इस संबंध में जांचोपरांत थाना बरसठी जौनपुर पर धारा 409, 420, 467, 468, 471, 477 ए, 34,120 बी एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।जांच में पाया गया कि अभियुक्त द्वारा आपस में मिली भगत व धोखाधड़ी कर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर खाद्यान्न पात्र व वास्तविक श्रमिकों को ना देकर खाद्यान्न का कालाबाजारी कर शासकीय धन की क्षति की गई। इस अभियोग मे संकलित अभिलेखीय, मौखिक साक्ष्यों से अभियुक्त की संलिप्तता पाई गई। वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रचलित गिरफ्तारी अभियान के तहत अभियुक्तगण कोटेदार दया शंकर सिंह पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह निवासी ग्राम परियत थाना बरसठी जौनपुर,दूसरे का नाम लाल बहादुर मौर्य पुत्र स्वर्गीय राम सुंदर मोर्य निवासी ग्राम भदरांव थाना बरसठी जौनपुर व तीसरे का राकेश कुमार पुत्र बुदुल निवासी ग्राम दीनापुर थाना बरसठी जौनपुर को आठ अक्टूबर को उसके निवास स्थान से दोपहर में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा की टीम उप निरीक्षक संजय सोनकर, मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी द्वारा बरसठी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी मे अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु पेश किया जायेगा।तीनों कोटेदारों को गिरफ्तार करने वाली ईओडब्ल्यू पुलिस टीम वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें