वाराणसी,लंका पुलिस ने 25,000/के इनामिया अन्तर्राज्यीय लूटेरे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर,एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस,दो कीपैड मोबाइल,एक मोटरसाइकिल हिरो ग्लैमर व 8,200/नगदी किया बरामद वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर 25,000/के इनामिया अन्तर्राज्यीय शातिर लूटेरे जयकान्त पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल निवासी ग्राम शेरपुर थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान सीर करहिया के पास से देर रात्रि को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा 315 बोर एक खोखा व एक जिंदा कारतूस,दो कीपैड मोबाइल,एक मोटरसाइकिल हिरो ग्लेमर व 8,200/नगदी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. ने बताया कि जयकान्त पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल निवासी ग्राम शेरपुर थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार पूछने पर बता रहा है कि साहब मैं देशी तमंचा सौखिया रखता हूं। मैं अपने दोस्त विकास पटेल पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम महेसुआ पोस्ट कूडासन थाना भभुआ जिला कैमूर बिहार के साथ अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए यूपी और बिहार के कई शहरों के भिन्न-भिन्न जगहों पर चोरी और छिनैती की घटना को अंजाम दिये हैं। जिसकी वजह से पकड़े जाने के डर से बचने के लिए आप लोगों के ऊपर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। साहब मुझे माफ कर दीजिए मुझसे गलती हो गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 109 बीएनएस व 3/25आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 सौरभ तिवारी, उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 शिवाकान्त शर्मा, उ0नि0 अनिल कुमार,का0 अमित शुक्ला,का0 पवन यादव, सूरज सिंह, कृष्णकांत पांडे, रंगराजन, रामपाल, धर्मजीत, राम सुरेश, प्रशांत तिवारी आदि शामिल रहे।लूटेरे को मीडिया के सामने पेश करते एडीसीपी अपराध, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें