वाराणसी--सनबीम वरूणा में 69 वीं बास्केट बाल प्रतियोगिता में वाराणसी मण्डल टीम हुई विजेता वाराणसी -- सनबीम वरूणा में 6 से 10 सितम्बर तक 69वीं प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मण्डल की बालक वर्ग की अण्डर 14,17,19 टीम सर्वजेता रही। इसी तरह बालिका वर्ग अण्डर 14,19 आयु वर्ग में वाराणसी मंडल की टीम विजेता रही। दोनों वर्गों में अधिकांश छात्र-छात्राएं उदय प्रताप इंटर कॉलेज व रानी मुरार की छात्राओं की प्रतिभागिता रही। इसमें से नेशनल स्कूल गेम्स के लिए उदय प्रताप इण्टर कॉलेज व रानी मुरार कुमारी बालिका विद्यालय की 26 बालक व बालिकाओं का चयन किया गया है। इस प्रदेशीय बास्केटबॉल विजेता टीम को उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया। इस अवसर पर उमेश सिंह, कार्तिक राम, बास्केटबॉल प्रशिक्षक अरविंद कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्य डा. शरद कुमार श्रीवास्तव, डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ विनय कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह समेत अनेक शिक्षकगण व छात्रगण उपस्थित रहे।-03- विजेता को मेडल पहनाकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें