वो वाराणसी, कपसेठी पुलिस ने अन्तर्जनपदीय चोरों केगिरोह का किया पर्दाफाश,दो को किया गिरफ्तार,एक फरार उनके कब्जे से ढाई लाख रुपए के जेवरात व 152,200/ नगदी किया बरामद वाराणसी -- कपसेठी थानांतर्गत सरावां ग्राम में 29-30 अगस्त 2025 की रात्रि एक व्यक्ति के मकान में सेंधमारी कर नगदी और लाखों रुपए के जेवरात चोरों द्वारा की गयी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना पर भवन स्वामी द्वारा चोरी की तहरीर थाना कपसेठी में दर्ज करायी गयी थी। चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कपसेठी सधुवन राम गौतम द्वारा पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल का फोरेंसिक जांच, डाग स्क्वाड टीम द्वारा काफी खोजबीन व मुखबिर से मिली सूचना पर शुक्रवार 12 सितम्बर को दो शातिर चोरों को बाहरी नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। कपसेठी पुलिस द्वारा चोरों के कब्जे से एक जोड़ी टिप्स,चार नाक कील,एक मंगलसूत्र सोने की,चार चांदी का लच्छा,एक करधनी,चार जोड़ी पायल,एक सिकड़ी,पांच जोड़ी बिछिया,एक जंजीर,एक बचकानी चूड़ी समेत ढाई लाख के जेवरात,एक वीवो एंड्रायड मोबाइल,एक मोबाइल रसीद व 1,52,200/ नगदी बरामद किया गया। इस गिरोह में कुल छ: अभियुक्त शामिल रहे। जिसमें तीन अभियुक्तों गोपी बनवासी, कमलेश बनवासी व सुदामा बनवासी को थाना बरसठी जौनपुर पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।चौथा अभियुक्त लालजी उर्फ राजकुमार बनवासी फरार है,जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो का नाम क्रमशः सुभाष बनवासी पुत्र स्व. जोखन बनवासी निवासी ग्राम भकोड़ा थाना चौरी जनपद भदोही दूसरे का श्याम ब्रिज बनवासी पुत्र श्रीनाथ बनवासी निवासी ग्राम बैरी नवादा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर बताया गया। पुलिस के अनुसार सुभाष बनवासी पर कपसेठी में एक,बरसठी में एक और बड़ागांव में दो मुकदमे हैं।श्याम ब्रिज बनवासी पर कपसेठी में एक मुकदमा है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट आकाश पटेल ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त सुभाष बनवासी ने बताया कि उक्त चोरी उसने अपने चार साथियों गोपी बनवासी कमलेश बनवासी सुदामा बनवासी व लालजी उर्फ राजकुमार बनवासी के साथ मिलकर की थी। 50,000/ उसने अपने साथी श्याम ब्रिज को छिपाने हेतु दिया था। चोरी के समय प्रयुक्त रम्मा मौके पर छोड़ दिया गया था। सुभाष बनवासी ने चोरी की सुनियोजित योजना बताते हुए अपना जुर्म कबूल किया और अब ऐसा ना करने की कहते हुए माफी मांगी। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 305/331(4),317(2) बीएनएसके अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कपसेठी सधुवन राम गौतम, उ0नि0 विनय प्रजापति, उ0नि0 राजेश सिंह, उ0नि0 आशीष कुमार, उ0नि0 अभिषेक कुमार,का0 श्रीकान्त, का0 अशरफ आदि शामिल रहे।अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते डीसीपी गोमती जोन, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें