वरिष्ठ साहित्यकार डॉ महेंद्र अलंकार को मिला बड़ा सम्मान - वाराणसी काशी दीप विजज -दिनांक 15-11-2025 को काशी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ महेंद्र अलंकार जी को अयोध्या धाम में आयोजित एक समारोह में**श्री राम राष्ट्रीय कवि रत्न सम्मान -2025***से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्या धाम द्वारा उनके विशिष्ट साहित्यिक योगदान और अद्भुत काव्य कौशल के लिए प्रदान किया गया।अयोध्या धाम स्थित उदासीन संगत ऋषि आश्रम में हुए इस सम्मान समारोह में देश भर के 51साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।डॉ महेंद्र अलंकार जी को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक गोयल और अन्य पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र,मुक्ता माला,पदक एवं सम्मान फ़लक भेंटकर सम्मानित किया सिह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें