लड़कियों के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों और अवसरों के बारे में जानकारी देना है। जमानियां। राजकीय बालिका इंटर कालेज में गुरुवार कोसरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। लड़कियों के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों और अवसरों के बारे में जानकारी देना है। ताकि वे सूचित शैक्षिक और व्यावसायिक निर्णय ले सकें। और अपने करियर को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकें। ऐसे कार्यक्रम विभिन्न माध्यमों से आयोजित किए जाते हैं। जैसे करियर परामर्श शिविर, प्रशिक्षण और जागरूकता शिविर, करियर मेले, और करियर कॉर्नर के द्वारा किया जाता है। इस दौरान बृजेश सिंह इंजीनियर,( फाउंडर डायरेक्टर, एल,वन कोचिंग वाराणसी) ने बताया कि करियर गाइडेंस कार्यक्रम के उद्देश्य और जानकारी और मार्गदर्शन बालिकाओं को उनके लिए उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी देना और जागरूक कराना होता है। उन्होंने बताया कि सही निर्णय लेने में मदद मिलता है। उन्हें शैक्षणिक और व्यावसायिक विकल्प चुनने में उचित सहायता प्रदान करना बहुत जरूरी होता है। ताकि वह सूचित निर्णय ले सकें। सिंह ने बताया कि भविष्य के करियर के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान के बारे में बताना और जागरूक कराना सख्त जरूरत है। क्योंकि नौकरी के अवसरों की पहचान करने और उनमें शामिल होने की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करना भी आवश्यक है। प्रदीप सिंह, एकेडमी हैड एल ,वन कोचिंग वाराणसी ने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से करियर परामर्श शिविर आयोजित कर पर्यवेक्षकों की मदद से आयोजित किए जाते हैं। और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में बालिकाओं में जागरूकता कार्यशालाओं का विस्तार किया जाता है। उन्होंने बताया कि करियर मेले और कॉर्नर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ आमंत्रित होते हैं। और उन्हें जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित की जाती है। छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए प्रश्नोत्तरी और प्रश्न बॉक्स की व्यवस्था की जाती है। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता जायसवाल ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए। कहा कि करियर परामर्श मार्गदर्शिका जैसी पुस्तकों में विभिन्न करियर विकल्पों और कॉलेजों के पते की जानकारी होती है। जिसके चलते कैरियर गाइडेंस के लाभ जैसे लड़कियाँ आत्मविश्वास से अपने भविष्य के लिए सही करियर पथ चुन पाती हैं। तथा उन्हें अपने करियर से जुड़े सवालों के जवाब मिल पाते हैं। उन्होंने बताया कि छात्राएं नौकरी के लिए आवश्यक व्यावहारिक सलाह और प्रशिक्षण प्राप्त कर पाती हैं। यह कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि की लड़कियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उक्त मौके पर बृजेश सिंह इंजीनियर,( फाउंडर डायरेक्टर, एल वन कोचिंग वाराणसी) प्रदीप सिंह, एकेडमी हैड एल ,वन कोचिंग वाराणसी, आशुतोष द्विवेदी मैथ्स फेकल्टी, सौरभ सोनी जूलॉजी फैकल्टी, सौरभ चंद मैथ्स फेकल्टी, एसआई अभिनव कुमार, अखिलेश कुमार, आलोक तिवारी आदि के साथ कॉलेज की शिक्षिकाओं के साथ स्टाफ कर्मी शामिल रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें