Top News

रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर ब्रह्म कुमारीज की बहनों द्वारा खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर बृजेश कुमार अस्थाना सहित स्टाफ को रक्षाबंधन बांधी।जमानियां। विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना सहित सभी स्टाफ कर्मियों को राखी बांधी। यह कार्यक्रम रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित किया गया है। जिसमें बहनों ने अधिकारियों को राखी बांधकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बताया जाता है। कि शुक्रवार को ब्रह्म कुमारी बहनों ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना सहित स्टाफ कर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस अवसर पर बहनों ने अधिकारियों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि एक पवित्र संकल्प है। जो हमें बुराई से बचाता है और आत्मिक जागृति लाता है। इस कार्यक्रम में बहनों ने अधिकारियों को राखी बांधने के साथ-साथ तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। उन्होंने अधिकारियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना की और ब्रह्मा कुमारी संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें अपने काम में और अधिक समर्पण और प्रेरणा मिलती है। सलीम मंसूरी जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने