Top News

पवित्रता के साथ महिलाओं के सम्मान को लेकर सकारात्मक बदलाव आयेगा।जमानियां। स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कालेज को गुब्बारों से खूब सजावट किया गया। बताया जाता है। कि गुरुवार को नारी शक्ति मिशन के तहत क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत विकास की नई करवट ले रहा है। केंद्र सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में अग्रणी बनाने के लिए ज्ञान (GYAN) के सम्मान का मंत्र दिया है। इसके अंतर्गत गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। सीओ ने कहा कि विकास के आधार स्तम्भ में से एक महिलाओं के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास और विमेन लीड डेवलपमेंट के प्रयास को समन्वित रूप से लागू करने के लिए प्रदेश में पहली बार देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन शुरू किया गया है। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता जयसवाल ने कहा कि नारी शक्ति मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक विकास, सुरक्षा, विभिन्न शासकीय सेवाओं की पहुँच में सुनिश्चितता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन और समाज में आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए एकीकृत प्रयास शामिल हैं। जिसमें नारी शक्ति मिशन के तहत बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, लखपति दीदी योजना, महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण आदि कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किये जा रहे हैं। एसआई अभिनव कुमार गुप्ता ने कहा कि आज समाज शिक्षित जरूर हो रहा है। लेकिन महिला के अधिकारों को लेकर सोच नहीं बदली है। बेटी अपने पिता तथा पत्नी अपने पति की अनुमति के बिना एक कदम भी घर से बाहर नहीं निकाल सकती। यह घर के मुखिया पर निर्भर करता है। कि उसकी बेटी या बहू पढ़ाई या रोजगार के लिए घर से बाहर जाए या नहीं। पढ़ा-लिखा समाज भी महिलाओं का शोषण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ घटनाएं कम होने की बजाए लगातार बढ़ रही है। ऐसे में महिला सशक्तिकरण की बात करना बेमानी सा दिखता है। महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाओं में नेतृत्व की भावना पैदा की जाए तथा उन्हें भी घर का मुखिया बनाए जाए। उक्त मौके पर कंपनी कमांडर रविकांत सिंह, रमन कुमार, रतन कुमार सरोज के साथ राजकीय बालिका इंटर कालेज की नेहा वर्मा, अंजली झा, संगीता, दरकशा बानो, अपराजिता, श्रद्धा त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने