Top News

नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। जमानियां। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेंद्र राय पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व भाजपा विधायक सुनीता सिंह रही। इस दौरान डॉक्टरों की टीम मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं देते रहे। और बीमारियों की जांच करके गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में रेफर करते रहे। बताया जाता है। कि केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह की देखरेख में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस मेले का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना। और बीमारियों के प्रति जागरूक करना इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को सुलभ बनाना है। डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक ही छत के नीचे लोगों को जांच, उपचार और दवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है। तथा सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, आदि के लिए तुरंत जांच और उपचार प्रदान करना चाहिए। मरीजों के अभिभावकों में जागरूकता होनी चाहिए। ताकि बदलते मौसम के प्रभावों के प्रति सतर्क रहने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह देते रहना चाहिए। बताया जा रहा है। कि जब से नए केंद्र प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह को सौंपी गई है। मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। इसलिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के करीब लाया जा सके, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए। जिसके चलते इलाज के लिए पहुंच रहे, मरीजों की डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी जांच करते रहे हैं। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी जा रही हैं। आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। डाक्टर ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जिला अस्पताल के लिए भेजे जाते है। ताकि मरीज जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो जाए। भेजा जाता है। बता दें कि यह मेला आम जनता के लिए होता है। जिससे सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सके। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। वे इस मेले का लाभ उठाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उक्त मेला में भाजपा व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता तारकेश्वर वर्मा, उपमुख्य चिकित्साधिकारी रवि शंकर, डाक्टर देवेंद्र कुमार, महिला डाक्टर नीलम यादव, महिला डाक्टर मनीषा सिंह, सुभाष गुप्ता, मोहित कुमार, हीरालाल, विपिन कुमार, महिला डाक्टर एलिना अंसारी, संगीता कुशवाहा, सुधाकर पांडेय, महिला डाक्टर श्वेता दुबे, कमला यादव, पुष्पा देवी, सहित आदि स्वास्थ्य कर्मचारी गण मेले में उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने