2-- भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी व तेजस्वी के द्वारा किए अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध किया प्रदर्शन वाराणसी -- मोदी जी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व राजद मंच के तेजस्वी यादव द्वारा किया गया अभद्र टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा उनके द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने कहा कि बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और राजद के मंच से जिस प्रकार गालियों भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया वह केवल निंदनीय ही नहीं है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अब अपने निम्न स्तर पर आ पहुची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब मां का बेटा 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद रहकर अपने नेतृत्व में देश को निरन्तर तरक्की के ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा कि यह सब दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उसी चाल व चरित्र में वापस लौट आयी है, जिसके माध्यम से उसने हमारे देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर खोलने का काम किया है। महिला नेता अंजलि गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस व राजद मंच से किया गया टिप्पणी बेहद शर्मनाक व निंदनीय है।जो पार्टी की नकारा पन व कायरता पन को दर्शाता है।हर मां व बेटे का अपमान है। इसके लिए देश की 140करोड़ जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष विनीता सिंह, पूजा दीक्षित, रिचा सिंह, विभव सिंह, नेहा कक्कड़, चंद्रकला सिंह, तरुणा चतुर्वेदी, भाजपा महिला नेता अंजली गुप्ता, रीना सिंह, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, सारिका गुप्ता, ममता, लक्ष्मी सिंह, सीमा यादव, गौरी यादव, माधुरी, राधा, मुमताज बानो, सोना मौर्य सहित सैकड़ो महिलाएं शामिल रहीं।फोटो -02-प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की महिलायें, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें