Top News

वाराणसी, यूपी कालेज में 69 वीं मण्डलीय बास्केट बाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन वाराणसी -- उदय प्रताप कॉलेज की बास्केटबॉल कोर्ट में सोमवार को 69 वीं मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उदय प्रताप इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने किया। इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर, वाराणसी की टीम ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मण्डल अंडर 14,17 एवं 19 वर्ग के बालक व बालिकाओं में वाराणसी की टीम सर्व विजेता रही। निर्णायक के रूप में कार्तिक राम व पूनम लता सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कृत व सम्मानित किया। इस खेल प्रतियोगिता में जौनपुर के संजीव सिंह, चंदौली से पंकज कुमार सिंह, वाराणसी से उमेश सिंह, जितेंद्र कुमार, सोनू पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय पिसौर सहित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार सिंह, रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह,समेत सैकड़ों छात्रों व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्रीड़ा शिक्षक उमेश सिंह ने किया।विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने