Top News

*-कचहरी व तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा ज्ञापन*-वाराणसी -- कलेक्ट्रेट कचहरी व तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि राजस्व न्यायालय,कानूनगो व लेखपालों द्वारा रिपोर्ट लगाने व आदेश के नाम पर अधिवक्ताओं व वादकारियों से जबरन धन वसूल किया जा रहा है।इस सम्बन्ध में तहसील के अधिकारियों, लेखपालों व कानूनगो द्वारा यह कहा जा रहा है कि पैसा हम ही अकेले नहीं ले रहे हैं,बल्कि ऊपर के अधिकारियों व आने वाले मंत्रियों के खान-पान में भी दिया जा रहा है।पैसे की मांग को लेकर आये दिन तहसील परिसर में झगड़ा फसाद होता रहता है। कांग्रेस पार्टी के शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट व जिला अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी पर अंकुश नहीं लगाया गया और अधिवक्ताओं पर से दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी राजभवन का घेराव करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एड., जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह एड., वीरेंद्र कुमार पंडित एंड., मनोज कुमार पाण्डेय एंड., सैयद अशफाक हुसैन शान एंड., मोहसिन खान एड., शिवानंद राय एंड.,मनोज कनौजिया.,आदित्य मौर्य एड., कृष्णानंद एंड., अनूप सिंह एड., हरिश्चंद्र प्रसाद पटेल एंड., प्रदीप सिंह एड., संजय श्रीवास्तव एड., व अन्य अधिवक्ता गण शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने