Top News

वाराणसी17 अभ्यर्थियों को मिला जॉब ऑफर --- माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा कार्यालय परिसर, चौकाघाट वाराणसी में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया l रोजगार मेला में सफलता प्राप्त अभ्यर्थियों को श्री मुकेश कुमार, सहायक निदेशक (सेवायोजन) वाराणसी मंडल, वाराणसी ने शुभकामना देते हुए कहा कि आज समय की माँग है कि आपको तकनीकी शिक्षा ग्रहण करना चाहिए l दीप सिंह, रोजगार मेला प्रभारी ने रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को मेला में सम्मिलित होने वाले कम्पनियों से परिचय कराते हुए सुझाव दिया कि जिस कंपनी में आपकी नियुक्ति हुई है उस कंपनी के लिए आप इमानदारी के साथ कार्य करें l रोजगार मेला में प्रमुख रूप से एस.बी.आई. बैंक, स्वीगी, एम स्किल जॉब प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति agree tech सहित 07 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया है l l मेला में विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 17 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिया गया l रोजगार मेला में कुल 86 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया l संजना वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने