काशी दीप विजन राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र वाराणसी *वाराणसी न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : समाजसेवी व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को गोली मारने के मामले में 11 दोषी करार*वाराणसी – जिले की विशेष भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (यूपीएसईबी) अदालत ने एक बहुचर्चित मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 11 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। यह मामला राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं समाजसेवी विशाल सिंह पर हुई जानलेवा फायरिंग से जुड़ा है।अदालत के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से रोहित मौर्य, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) ने प्रभावी पैरवी की।मामला क्या था?अभियोजन के मुताबिक, वादी अशोक कुमार सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह समाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते थे। वह विजयनगरम मार्केट कैंट स्थित कई होटलों में चल रही अवैध गतिविधियों, खासकर वेश्यावृत्ति व कॉलेज के छात्रों-छात्राओं को अनुचित रूप से कमरे उपलब्ध कराने का लगातार विरोध कर रहे थे। इस बाबत उन्होंने कई बार आईजीआरएस पोर्टल और प्रार्थना पत्रों के माध्यम से उच्चाधिकारियों को शिकायत भी दी थी।पुलिस द्वारा इन शिकायतों पर कार्रवाई होती रही, जिससे होटल व्यवसायियों व उनसे जुड़े लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। इसी रंजिश के चलते 29 सितंबर 2021 को अभियुक्तों ने मिलकर षड्यंत्र रचा और पंकज गुप्ता ने विशाल सिंह पर गोली चलाई।घटना के बाद घायल विशाल को पहले सिंह मेडिकल अस्पताल और बाद में गंभीर स्थिति में गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका बड़ा ऑपरेशन और लंबा इलाज चला।किन्हें दोषी पाया गया?अदालत ने सरफराज, वसीम, परवेज, शाहजहां, नुसरत नूरानी, जैनुलहक, अनुज, अनूप, रतन, रवि, तौफीक और पंकज गुप्ता के खिलाफ अपराध सिद्ध माना है। इनमें से अनूप गुप्ता उर्फ चंकी की मृत्यु विचारण के दौरान हो चुकी थी।गवाह और सुनवाईट्रायल के दौरान अभियोजन ने कुल 12 गवाहों को परीक्षित कराया। गवाहों के बयानों, चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सभी 11 अभियुक्तों को दोषी करार दिया।सजा पर फैसला 15 सितंबर कोअदालत ने फिलहाल अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। अब सजा की अवधि तय करने के लिए 15 सितंबर की तारीख नियत की गई है।इस फैसले को वाराणसी की न्यायिक व्यवस्था में एक मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि इसमें एक समाजसेवी और खिलाड़ी पर हमला करने वाले प्रभावशाली होटल व्यवसायियों और अपराधियों के गठजोड़ को कठघरे में खड़ा किया गया है। रिपोर्ट नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें