चंदौली में बड़ी कार्रवाई: गोतस्करी करते समय 169 गोवंश बरामद, एक गिरफ्तारचंदौली। पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौगढ़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात नौगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जंगल से 169 जीवित गोवंशों को वध हेतु बिहार ले जाते समय बरामद किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, घटना 24 सितंबर की रात करीब 9:10 बजे चंद्रप्रभा राजदरी–देवदरी जंगल किनारे, कोइलरवा हनुमान जी मंदिर गेट के पास की है। गोवंशों को क्रूरता पूर्वक एक-दूसरे से बांधकर पैदल हांकते हुए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त बृजेश पुत्र स्व. सुदेही निवासी ग्राम सिकरी, थाना पड़री, जिला मिर्जापुर (उम्र लगभग 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना नौगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 80/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इससे पहले भी वर्ष 2023 में उस पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव व उनकी टीम ने हिस्सा लिया।- नवीन प्रकाश सिंह
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें