Top News

काशी विद्यापीठ : अर्थशास्त्र विभाग में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित वाराणसी। अर्थशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं उनके विचारों का श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी पर प्रभाव' विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद भारतीय समाज, राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक समग्र दर्शन प्रस्तुत करता है। इसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को एक अविभाज्य इकाई मानते हुए विकास की ऐसी परिकल्पना की गई है, जिसमें मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिकता का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी नीतियों और विचारधारा में इस दर्शन को मूर्त रूप दिया। संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ गंगाधर ने किया। इस अवसर पर प्रो. राजेश पाल, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. पारसनाथ मौर्य, प्रो. हंसा जैन, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. शशबाला, डॉ. उर्जस्विता सिंह, डॉ. पारिजात सौरभ, धर्मेंद्र, आकांक्षा, प्रियंका, मनीषा, श्वेता, अखिलेंद्र, मुकेश, केतन आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने