वाराणसी,सुकन्या समृद्धि योजना में बनारस के डाक कर्मियों ने जीते पुरस्कार--कर्नल विनोद वाराणसी -- बनारस परिक्षेत्र के डाक कर्मियों ने उत्तर प्रदेश में चलाए गए विशेष अभियान में पुरस्कार प्राप्त किये हैं। इस संबंध में जनपद के पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि वाराणसी के कुल चार डाककर्मियों को लखनऊ में मुख्य डाक महाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रणव कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। सम्मानित डाककर्मियों में रविंद्र कुमार शाह सहायक अधीक्षक पश्चिम उप मंडल वाराणसी, अरुण प्रकाश पाण्डेय बीपीएम धौरहरा चौबेपुर वाराणसी, तथा अमित भारती बीपीएम करधना मिर्जामुराद वाराणसी शामिल हैं। कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में आयोजित विशेष अभियान में सभी अधीक्षकों को घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं और नर्सिंग होमो में जाकर बच्चों के बारे में सूचना एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस अभियान के अंतर्गत बनारस के सभी स्कूलों को भी जोड़ा जाना था ताकि सभी 10 साल तक के बच्चियों को सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया जा सके। कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के बचत खाता शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से परमानंद सहायक निदेशक और श्री प्रकाश सहायक को बधाई देते हुए कहा यह पुरस्कार मिलना सारे वाराणसी परिक्षेत्र के लिए खुशी और गर्व की अनुभूति की बात है।साथ ही भविष्य में और बेहतर परिणाम प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा की सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बच्चियो के उज्जवल भविष्य की नीव मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि जब बच्चे की जरूरत उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई और प्रोफेशनल कोर्स जैसे एमबीए या फिर पत्रकारिता आदि मे दाखिला लेने की हो तो उसके लिए एक अच्छी राशि का सृजन किया जा सके और वह अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से संपन्न कर सके। उन्होंने सुकन्या समृद्धि स्कीम के बारे में कहा कि डाक विभाग इस योजना के तहत समाज के बेहतर आर्थिक और सामाजिक जीवन के विकास में योगदान दे रहा है और भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों के प्रति सम्मान दिखाएं और निकट के डाक घरो में जाकर उनके खाते खुलवाएं। कर्नल विनोद ने सभी बिजनेस घरानों, आर्मी यूनिट के अधिकारियों और जनता से अपील की है कि वह एक दूसरे को उनकी बच्चियों के लिए सुकन्या खाता भेंट करें ताकि भारत सही अर्थों मे है नारी सशक्तिकरण का उदाहरण बनकर एक मिशाल कायम करें।फोटो -04- सुकन्या समृद्धि योजना के पुरस्कृत डाककर्मी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें