*कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में निम्न स्तर पर आ गई है : कुसुम पटेल**भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन*वाराणसी, 1 सितम्बर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर एवं जिला इकाई ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया।महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कहा कि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह न केवल निंदनीय है बल्कि लोकतंत्र को कलंकित करने वाला भी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री मोदी जी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा बीते 11 वर्षों से देश का नेतृत्व कर रहा है और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी पुरानी चाल और चरित्र पर लौट आई है, जिसने हमेशा राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर अब तक मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन अब तो उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। यह हर मां और हर बेटे का अपमान है, जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। तख्तियों पर लिखा था – “राहुल गांधी शर्म करो”, “राहुल गांधी माफी मांगो”, “कांग्रेस पार्टी माफी मांगो”, “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”।इस मौके पर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, पूजा दीक्षित, रिचा सिंह, विभव सिंह, नेहा कक्कड़, चंद्रकला सिंह, तरुणा चतुर्वेदी, अंजली गुप्ता, रीना सिंह, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, सारिका गुप्ता, ममता, लक्ष्मी सिंह, सीमा यादव, गौरी यादव, माधुरी, राधा, मुमताज बानो, सोना मौर्य सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें