विद्युत मजदूर संगठन एवम विद्युत संविदा मजदूर संगठन,वाराणसी के द्वारा संयुक्त तत्वाधान में श्री संजय कुमार सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष,विद्युत संविदा मजदूर संगठन के नेतृत्व में आज दिनांक 01/09/2025 को अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय, बरईपुर वाराणसी से मिलकर आए दिन कर्मचारियों से हो रहे दुर्व्यवहार एवं मारपीट के संदर्भ में वार्ता किया गया। संगठन के ओर से सर्वश्री संदीप कुमार, वेद प्रकाश राय,संजय सिंह,धन्नजय सिंह, शैलेन्द्र चौधरी,रविन्द्र कुमार पटेल, कुमार सोनल,राजेश पटेल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।संगठन के जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेंद्र लालपुर के अन्तर्गत गोकुल नगर खालिसपुर में राजस्व वसूली एवं विद्युत विच्छेदन के दौरान कुछ मनबढ़ व्यक्तियों द्वारा लाइनमैन श्री राजेश कुमार के साथ गाली गलौज, विभागीय कार्य में अवरोध,जान से मारने की धमकी देने लगे जिससे विभागीय राजस्व के कार्य में लगे कर्मचारियों में भय एवं रोष व्याप्त है। संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष संविदा श्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि संगठन के दबाव पर मिर्जमुराद थाने पर दिनांक 30.08.25 को दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया तत्पश्चात उनके नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 3 बजे अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड बरईपुर वाराणसी से मिलकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगा तथा भविष्य में राजस्व वसूली एवं विद्युत विच्छेदन के कार्य हेतु सुरक्षा मिलने पर ही संविदा कर्मचारी फील्ड में जाएंगे यहां ये भी अवगत कराना है कि कर्मचारियों से मारपीट, दुर्व्यवहार की घटना के बाद अवर अभियंता एवं उपखण्ड अधिकारियों का रवैया हमेशा टालमटोल एवं उदासीन रहता है जिससे अराजक तत्वों का मन और भी बढ़ जाता है।।संगठन के खंडिय अध्यक्ष श्री धन्नजय सिंह ने दो टूक में कहा कि एफ आई आर के बाद तत्काल दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए जिससे कर्मचारियों में व्याप्त भय एवं आक्रोश को समाप्त कराया जा सके।।वेद प्रकाश राय पूर्वांचल महामंत्री विद्युत मजदूर संगठन,वाराणसी। अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें