Top News

*-सात करोड़ रुपए गबन के आरोपी ठेकेदार को ईओडब्ल्यू पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार*-वाराणसी -- वर्ष 2012-13 के दौरान जनपद गाजीपुर के भदौरा ब्लाक अंतर्गत स्थित पांच स्थलों जिसमें परेमन शाह का तालाब, सेवराई चीरा का पोखरा, मां कामाख्या धाम गहमर, देवकली स्थल,किनाराम स्थल, देवल शामिल है, का पर्यटन विकास और सौन्दर्यीकरण योजनाओं के तहत चयन किया गया था। शासन द्वारा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी इकाई को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के द्वारा इन स्थलों का कार्य अपूर्ण रखा गया। मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया गया। जिससे सरकार को लगभग 07 करोड रुपए शासकीय धन की क्षति हुई। इस संबंध में अविनाश चंद्र मिश्र संयुक्त निदेशक पर्यटन वाराणसी द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2017 को गाजीपुर जिले के थाना गहमर पर कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदारों के विरुद्ध शासकीय धन गबन किए जाने का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इस अभियोग में साक्ष्य संकलन के पश्चात कुल 26 अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई थी। जिसमें यह अभियुक्त भी वांछित था। अभियुक्त द्वारा कार्यरत स्थलों का कार्य अपूर्ण रखा गया और मानक के अनुरूप नहीं किया गया था। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता में शामिल इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त आजाद सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम कुचौली थाना विधना जनपद औरैया हाल पता बंगला बाजार थाना आशियाना लखनऊ को सोमवार 01 सितंबर 2025 को शाम के समय बंगलापुल चौराहा आशियाना लखनऊ से वाराणसी सेक्टर के क्रैक टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी भारतीय दंड विधान की धारा 409,477ए,120 बी के अन्तर्गत थाना गहमर गाजीपुर में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेशकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी छेदी सिंह, मुख्य आरक्षी सरफराज अंसारी, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी शामिल रहे, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने