Top News

5-- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कराया गया। अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. आभा सक्सेना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए खेल भावना को विकसित करने पर प्रकाश डाला। अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. अपर्णा शुक्ला ने अपने बचपन के खेल भावना को सभी के बीच साझा किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनीता सिंह ने दैनिक दिनचर्या, खान पान संबंधी विचार व्यक्त किया साथ ही महाविद्यालय के आवश्यक नियमों से भी अवगत कराया। समन्वयक आइक्यूएसी डॉ.वेणु वनिता ने अपनी व्याख्यान में मेजर ध्यानचंद जी के पैतृक गृह भ्रमण की यादों को भी सबके बीच साझा किया। आज का दिन खेलों को समर्पित करते हुए महाविद्यालय की प्रवक्ताओं ने क्रिकेट मैच भी खेला। साथ ही अन्य मनोरंजक खेलों को भी खेला गया। कार्यक्रम संचालन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अमृता द्वारा किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापित शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मृदुला व्यास द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो. दुष्यंत सिंह. डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ. रुचि त्रिपाठी, डॉ. मेनका, डॉ. आराधना, डा.उषा बालचंदानी,छात्रायें व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।फोटो -04-मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष पुष्पार्पण करती शिक्षिकायें, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने