वाराणसी, राष्ट्रीय खेल दिवस पर हाकी प्रेमियो ने मेजर ध्यानचंद को किया नमनवाराणसी -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज के दिन हम सभी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को शत-शत नमन करते हैं। खेलों में अनुशासन, मेहनत और लगन का जो अमूल्य संदेश उन्होंने दिया वही आज भी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। इसी प्रेरणा के साथ आज हमारे विद्यालय आर यस शिव मूर्ति पब्लिक स्कूल गोविंदपुर रोहनिया वाराणसी में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर गोपाल शर्मा (बंगाल टाइगर) व विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य राकेश तिवारी, मुख्य खिलाड़ी विनोद कुमार सिंह (एडवोकेट), मुन्नालाल विश्वकर्मा (प्रशिक्षक), राम प्रीत मौर्य (टीटीई) उपस्थित रहे।रामप्रीत मौर्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मेजर ध्यानचंद के जीवन व योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके उत्प्रेरक उद्बोधन ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और अनुशासन का संदेश दिया। खेल की शुभारम्भ प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समन्वयक के प्रेरणादाई सम्बोधन से किया गया। विद्यार्थियों ने हाकी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को हाथी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जीवन और उनके योगदान के बारे में बताया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जगाना,टीम की भावना को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की प्रेरणा देना था। इस कार्यक्रम में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया और सभी प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से प्रोत्साहन दिया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया- मुख्य अतिथि को सम्मानित करते प्रबंधक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें