स्थानीय द्रोणा तीरंदाज़ी खेल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपरांत हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के स्मृति में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जमानिया। स्थानीय द्रोणा तीरंदाज़ी खेल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपरांत हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के स्मृति में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। औरआगामी 22 सितंबर को देवरिया जिले में आयोजित अंडर 10 वर्ष तथा अंडर 13 आयु वर्ग का यूपी स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए गाज़ीपुर जिले की का गठन भी किया गया। उक्त प्रतियोगिता में माननीय मनु सिंह प्रतिनिधि स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह तथा वर्ल्ड पुलिस आर्चरी चैम्पियन मनीष दुबे भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। नंदू दुबे ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। तथा सायं ४ बजे समाप्त हुई। इस दौरान विजयी खिलाड़ियों को पदक दे कर सम्मानित किया गया। अंडर-10 रिकर्व राउंड बालक युवराज सिंह स्वर्ण पदकअंडर-10 भारतीय धनुष बालिका राउंड में आद्या स्वर्ण पदक, अंडर-13 रिकर्व राउंड बालक विराट मौर्य स्वर्ण,युवराज सिंह रजत, अनुज गुप्ता कांस्य हासिल किया।अंडर-13 भारतीय धनुष बालक राउंड में संस्कार राय, स्वर्ण, अतुल कुमार रजत, शाहबाज खान कांस्य हासिल किया। स्पेशल खेल दिवस टूर्नामेंट। सीनियर इंडियन राउंड बालक रणविजय स्वर्ण, कुणाल सिंह कांस्य, अनमोल यादव कांस्य, रोहित कुमार चौथा। सीनियर इंडियन राउंड बालिका अंजली कुमारी स्वर्ण, सगुन यादव रजत, और सीनियर रिकर्व राउंड बालक आरुष वर्मा स्वर्ण, शिवम यादव रजत, सब्बीर अली कांस्य। सीनियर कंपाउंड राउंड बालक विशाल यादव स्वर्ण, आयुष यादव रजत, सत्यम जायसवाल कांस्य इसके साथ ही ओलंपिक राउंड रिकर्व बालक विराट मौर्य स्वर्ण, युवराज रजत ओलंपिक राउंड भारतीय बालक में कुणाल सिंह स्वर्ण, अनमोल यादव रजत हासिल किया। मन्नू सिंह ने पदक पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानीया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें