Top News

*-‘माय भारत’ के द्वार राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन*-वाराणसी। माय भारत के जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशन में हडियाडीह ग्राम सभा के युवा मंडल के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हडियाडीह ग्राम प्रधान नंदलाल सोनकर उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय गोंड, विजय प्रसाद तथा लालू यादव भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें कबड्डी में गुड़िया की टीम विजेता रही तथा उपविजेता नैं सी की टीम रही वहीं 400 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान शिवानी मौर्य द्वितीय स्थान शालू कुमारी तृतीय स्थान अस्मिता सोनकर वहीं पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान रोहित राजभर द्वितीय स्थान रोहित यादव तृतीय स्थान पवन का रहा इस प्रकार बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक सशक्तिकरण भी होता है। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन माय भारत की पूर्व एनवाईवी बरखा द्वारा किया गया। मनीष चौहान की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने