Top News

नमस्कार काशी दीप क्राइम न्यूज़ में आपका स्वागत है आप देख रहे हैं वाराणसी से ताजा खबर, वाराणसी।चितईपुर थाना अंतर्गत धर्मवीर नगर मोड़ पर कल देर रात लगभग 10:30 बजे भारतीय जनता पार्टी वाराणसी के कर्मठ कार्यकर्ता जितेंद्र केसरी वर्तमान जिला प्रतिनिधि और पूर्व कर्दमेश्वरमंडल के अध्यक्ष जी द्वारा रोड पर एक्सीडेंट की हुई गाड़ी व उनके लोगों को थाने पर ले जाने के नाम पर बोलने पर एक सिपाही द्वारा अभद्रता करना और परिचय बताने पर विवादित भाषा का प्रयोग एवं धमकी देना और रात भर कार्यकर्ता का मोबाइल छीन कर बंद करके पैसा निकाल करके रात भर थाने में जमीन पर बैठा दिया। निरंतर पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के सुबह आने पर यह कहना कि मुझे जानकारी नहीं है ,वही जब तक उस सिपाही को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा तब तक हम सभी चितईपुर थाने पर धरने पर रहेंगे।वही जितेंद्र केसरी ने बताया कल रात में यह लगभग 11:00 बजे मैं धर्मवीर नगर चौराहा से घर की तरफ जा रहा था जलान स्टोर से पहले जो धरमवीर नगर का मोड है वहां पर काफी भीड़ लगी हुई थी जब मैं वहां पहुंचा तो वहां पर एक गाड़ी एक्सीडेंट की हुई थी जनता उस गाड़ी को घेरी हुई थी एक दरोगा जी से मैंने बोला तो उन्होंने बताया कि फैंटम आ रही है और इसको हम हटवा रहे हैं उसके बाद थाने से चार सिपाही आते हैं वह मुझे धक्का देते हुए बोले चल हट भाग हमने कहा कि बोलने का तरीका नहीं है क्या भाई साहब आपको,तो उन लोगों ने कहा तुम कौन हो हमने बोला कि हम यहां के नागरिक हैं तो पुलिस वाले ने बोला कि चल भाग यहां से तुम कौन हो मैंने बोला जिला प्रतिनिधि भाजपा ऐसे अपशब्द भाषा का प्रयोग किए हैं तुम मेरा क्या कर लेगा गाली देते हुए उसके बाद पुलिस वाले ने जबरदस्ती जैसे मैं कोई माफिया या गुंडा हूं मुझे जबरदस्ती थाने पर ले जाकर जमीन पर बैठा दिया गया और मेरा पर्स पर्स में लगभग ₹10000 रखे थे वह भी उन्होंने ले लिया और मेरे साथ जैसे कोई मैं अपराधी हूं ऐसा दुर्व्यवहार चितईपुर थाने द्वारा किया गया जिसका मैं घोर विरोध और निंदा करता हूं और मेरी यह मांग है कि ऐसे पुलिस वाले के ऊपर तत्काल मुकदमा किया जाए और उन्हें बर्खास्त किया जाए जब तक यह मांग मेरी पूरी नहीं होती है तब तक हम सभी पाषर्दगण और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यही थाने पर बैठे रहेंगे, कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने