वाराणसी,यूपी इण्टर कालेज के दो छात्रों का नीट में चयन होने पर प्रधानाचार्य ने दी बधाई वाराणसी -- उदय प्रताप इण्टर कॉलेज वाराणसी के दो छात्रों नवीन कुमार वर्मा और निलेश प्रजापति का चयन नीट- 2025 में होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त है। प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने सफल हुए दोनों छात्रों को प्रार्थना स्थल पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को भी सीख दी कि यदि आप पूरी लगन व समर्पण से अध्ययन करेंगे तो लक्ष्य आपके चरण चूमेगा।डा.रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों छात्र अत्यंत ही विनम्र, नियमित अध्ययन करने वाले तथा प्रतिभाशाली रहे हैं। दोनों छात्रो ने 2022 में उदय प्रताप इण्टर कॉलेज वाराणसी से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया है।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, छात्रों की मेन्टर शिक्षिका सपना सिंह, प्रीति सिंह, डॉक्टर शरद कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर विनय कुमार सिंह, गिरीश कुमार सिंह, सारनाथ सिंह, उमेश सिंह, अमित कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे। नवीन कुमार को राज्य स्वशासी मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पर तथा निलेश प्रजापति को एएसएमसी कौशाम्बी में प्रवेश मिला है।इस कार्यक्रम का संचालन डा. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।दोनों प्रतिभाशाली छात्र और शिक्षकगण
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें