Top News

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा। निचले इलाके के ग्रामीण परेशान।जमानियां। 28 अगस्त को से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। और यह खतरे के निशान से ऊपर जा चुका है। जिससे बाढ़ की चिंता बढ़ गई है।जमानियां में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण मुनान घाट स्थित मंदिर और गाजी मियां की रौजा के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा है। मुनान घाट बड़ी नाला के रास्ते गंगा नदी का पानी खेतों तक पहुंच गया है। जिसके कारण खेत में लबालब पानी ही पानी देख सकते है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। और खतरे के निशान को पार कर गया है। बताया जाता है। कि लगातार गंगा नदी का जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ आने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को खतरा हो सकता है। पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, गंगा का उच्चतम जलस्तर 64.680 मीटर (2021 में) से लेकर 61.700 मीटर (2023 में) दर्ज किया गया था। गंगा नदी में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो होता जा रहा है। जिससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बताया जा रहा है। कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों के ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। क्योंकि निचले इलाके के सिवानो में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके चलते फसलों को काफी नुकसान पहुंचने लगा है। और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पलायन करना पड़ रहा है। प्रशासन बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के काम में जुटा है। गंगा नदी का लगातार जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिससे तहसील स्तर के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। निचले इलाको में पानी घुसने से खेतों में खड़ी फसलें भी पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने लगी है। कंकड़घाट चौधरी मोहल्ला स्थित नाला पानी से भर जाने से सटे कुछ मकान पानी से टकराने लगा है। साथ ही कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। और फसलें नष्ट हो गई हैं। तहसील प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों एवं राहत सामग्री पहुंचाने एवं राहत और बचाव कार्य के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आपात स्थिति में सहायता के लिए संपर्क करने की अपील की है। मुनान घाट खेत में पहुंची गंग नदी के पानी में मछली मारते लोग।एवं कटान रोकने के लिए बिछाई गई पत्थर बोल्डर पर, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने