Top News

वाराणसी,बच्चों में बढ़ रही हिंसा की भावना पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता-- डा.बनानी घोषवाराणसी -- रविन्द्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को बच्चों में बढ़ रही हिंसा की भावना पर नियंत्रण रखने हेतु हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं की मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉक्टर बनानी घोष के द्वारा काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डॉक्टर बनानी घोष ने कहा कि बच्चों में सबसे पहले मानवीय मूल्यों का समावेश कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। आज के समय में बच्चों के मन से संवेदनाएं समाप्त हो रही हैं। यह विचारणीय है। उन्होंने कहा कि मन के किसी भी कोने में हिंसा की भावना नहीं आनी चाहिए। क्लास में पढ़ने वाले विद्यार्थी सभी अपने साथी हैं। पढ़ाने वाले शिक्षक बच्चों के स्थानीय अभिभावक होते हैं। उनके प्रति किसी भी तरह का बैर भाव या दुर्भावना रखना संस्कारयुक्त नहीं है। उन्होंने छात्राओं को एक सलाह भी दी कि किसी के भी प्रति बदले की भावना नहीं रखनी चाहिए। यदि किसी से कोई नाराजगी हो गई हो तो तत्काल बात करके समाप्त कर लेना चाहिए।उन नाराजगी को लेकर ना तो घर जाएं और ना हीं चुप रहें। यदि आप बात नहीं कर पा रही हैं तो अपने घर में अपने अभिवावकों को बताएं।इस कार्यक्रम में मण्डलीय मनोवैज्ञानिक डा.बनानी घोष का स्वागत प्रधानाचार्य नीति जायसवाल ने किया।बिषय स्थापना प्रशासनिक सलाहकार सुभाष सिंह ने, संयोजन शेष नारायण केसरवानी व हर्षिता पाण्डेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापित कोआर्डिनेटर रत्नेश गोविन्द ने किया। छात्राओं को मनोवैज्ञानिक सलाह देती डा.बनानी घोष

Post a Comment

और नया पुराने